- समाज के लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करना।
(To create awareness among the people of the society for drug de-addiction.) - नशा मुक्ति के लिए शिक्षण व प्रशिक्षण हेतु शिविर लगाना।
(Organizing camps for education and training for drug de-addiction.) - नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना करना, कार्यालय खोलना, नशा मुक्ति एवं अहिंसा के लिए स्वामी विवेकानंद जी के दृष्टिकोण का प्रचार प्रसार करना।
(Establishment of drug de-addiction centres, opening offices, propagating Swami Vivekananda’s vision for drug de-addiction and non-violence.) - नशे में लिप्त व्यक्तियों को उपेक्षा से बचाने के लिए उनको प्रोत्साहित करना।
(Encouraging drug addicts to avoid neglect.) - नशे से पीड़ित लोगों के बौद्धिक विकास के लिए ध्यान केंद्र एवं बौद्धिक केंद्र की स्थापना करना।
(Establishment of meditation centers and intellectual centers for intellectual development of drug addicts) - नशे के कारण किसी भी रोग से पीड़ित हुए व्यक्ति की चिकित्सा व्यवस्था करने का प्रयास करना।
(To make efforts to make medical arrangements for any person suffering from any disease due to intoxication.) - लोगों को नशा मुक्त करा कर रोजगार से जोड़ने के लिए शिक्षण व प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना करना।
(Establishment of education and training centers to make people drug-free and connect them with employment.) - जाति, धर्म और भाषा के आधार पर उत्पन्न द्वेष वैमनस्य की भावना को दूर कर नशा मुक्त समाज की स्थापना करना।
(To establish a drug-free society by removing the feeling of hatred arising on the basis of caste, religion and language.) - देश एवं प्रदेश की समउद्देश्य वाली संस्थाओं से संपर्क स्थापित कर उद्देश्यों की पूर्ति करना।
(To fulfill the objectives by establishing contact with the institutions with the objective of the country and the state.) - सामूहिक कार्यों द्वारा सहयोग भावना का विकास करना, श्रमदान करना, घर-घर संपर्क अभियान चलाना।
(To develop the spirit of cooperation through collective work, to do shramdaan, to conduct door-to-door contact campaigns.) - नशा मुक्ति के लिए आश्रम की स्थापना करना जिसमें नशे में लिप्त लोगों को नशा छुड़ाने के लिए आवासीय व्यवस्था व आवश्यक चिकित्सा प्रदान करना।
(Establishment of an ashram for drug de-addiction, in which to provide residential arrangements and necessary medical treatment to drug addicts.) - नशा मुक्ति से संबंधित सरकारी योजनाओं में सरकार का सहयोग करना एवं सरकार से सहयोग प्राप्त करना।
(To cooperate with the government in government schemes related to drug de-addiction and get cooperation from the government.)
नशा मुक्त भारत मिशन
Nasha Mukt Bharat Mission
नशा मुक्त भारत मिशन
Nasha Mukt Bharat Mission